फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: संभल के बीस घरों में पकड़ी गई बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर में बिजली चोरी रोकने के लिए शुक्रवार को विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान 20 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। जिनके विरुद्ध बिजली चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को उपखंड अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने विजिलेंस टीम के साथ मोहल्ला नखासा, जारई गेट, कुरेशियान, गोला गंज आदि स्थानों पर विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया। इस दौरान 20 लोग अवैध तरीके से विद्युत उपयोग करते मिले। जिनके खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से मुकदमा पंजीकृत करवाया गया।
एसडीओ अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि गर्मियों में उपभोक्ताओं को अच्छी विद्युत सप्लाई देने के लिए विद्युत चोरी रोको अभियान चलाया जा रहा है।
उपभोक्ताओं से अपील है कि समय पर अपना बिजली बिल जमा करें। साथ ही गलत तरीके से विद्युत उपयोग न करें। चेकिंग टीम में अवर अभियंता वरुण कुमार, दुर्गेश यादव सहित अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें