फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 36 घंटे से 100 घरों की बिजली आपूर्ति रही ठप

Sat, 18 May 2024 03:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। कस्बे के मोहल्ला चौधरियान में दुर्गा मंदिर के पास के करीब 100 से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति 36 घंटे से ठप है। जिससे आक्रोशित उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहल्ला चौधरियान में बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। करीब 100 से ज्यादा घरों में बिजली न आने से अंधेरा पसरा है। सबसे ज्यादा परेशानी पेयजल की है। सरकारी हैंडपंप से पानी लाकर दैनिक कार्य कर रहे हैं। इन्वर्टर भी जवाब दे गए हैं। मोबाइल फोन भी दूसरे मोहल्ले में जाकर चार्ज किए जा रहे हैं। गुस्साए लोगों ने कहा कि बृहस्पतिवार की रात छतों पर जागकर काटी है। मच्छरों ने छत पर सोने नहीं दिया। बिजली विभाग के अधिकारियों ने मामले में संज्ञान लिया और शुक्रवार की शाम चार बजे बिजली आपूर्ति सुचारू कराई। तब कहीं जाकर 36 घंटे बाद बिजली आपूर्ति लोगों को मिल सकी है। प्रदर्शन करने में मोहम्मद यूसुफ, राजपाल सैनी, आशीष कुमार, मोहम्मद उस्मान, तब्बन, महेंद्र सैनी, सोनू गिरी, मुस्तफा अली, मोहम्मद आलम, मोहम्मद शारिक, शिवा, अर्जुन, राहुल आदि मौजूद रहे।
कोट
दिन में ठेकेदार लाइन पर काम करा रहे हैं। एक पेड़ की मोटी टहनी काटने के दौरान लाइन पर गिर गई थी। जिससे फेज और न्यूटल के तार आपस में मिल गए थे। इसी वजह से बार बार फेज उड़ रहा था। इससे आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार को बिजली आपूर्ति सुचारू करा दी गई है। -सुरेंद्र सिंह, अवर अभियंता, सिरसी बिजलीघर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें