फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज छह घंटे बाधित रहेगी चंदौसी की बिजली

Sun, 04 Feb 2024 04:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। शहर के स्टेशन फीडर पर 11 हजार की लाइन में रविवार को मेंटेनेंस का कार्य होगा। जिसमें करीब छह घंटे का समय लगेगा। जिस कारण सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक स्टेशन रोड फीडर की आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत निगम नगर निकाय विस्तारित योजना के तहत मेंटेनेंस कार्य कर रहा है। जर्जर पोल और जर्जर लाइनें बदली जाएंगी, ताकि भविष्य में कटौती मुक्त विद्युत सप्लाई मिल सके। साथ ही आमजन को विद्युत लाइनों से सुरक्षा भी मिले। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि रविवार को स्टेशन रोड फीडर से जुड़े आवास विकास मोहल्ला, संभल गेट, घंटाघर, फडयाई बाजार, डिस्पेंसरी रोड, बड़ा बाजार, साकेत कालोनी, लायंस कॉलोनी, मयूर विहार, मुंसिफ रोड, स्टेशन रोड, कालिंदी कुंज, शक्ति नगर, उदय देवता, घटिया गेट आदि की आपूर्ति रविवार की शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें