फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क चौड़ीकरण में बाधक बन रहे बिजली पोल, शिफ्टिंग का कार्य शुरू

Thu, 19 Jun 2025 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शक्तिनगर में नाला निर्माण के बाद सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे बिजली पोल को नगर पालिका की टीम द्वारा शिफ्टिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद सड़क डाली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें नवंबर 2024 शहर वासियों को बारिश के दिनों में होने वाले जलभराव से निजात दिलाने के लिए नालों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चला गया था। नालों को अतिक्रमण मुक्त करा कर नालों का चौड़ीकरण किया गया। शक्तिनगर में भी नया नाला बनाया गया। अब सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। चौड़ीकरण के दौरान बिजली पोल सड़क के बीच में आ गए जो सड़क निर्माण में बाधक बन रहे हैं। जिन्हें नगर पालिका द्वारा सड़क किनारे शिफ्टिंग किया जा रहा है। बुधवार को पालिका के कर्मचारी सीमेंट के पोल लगा कर बिजली लाइन शिफ्टिंग का कार्य किया गया।
शक्तिनगर में सड़क चौड़ीकरण के कार्य में बाधक बन रहे बिजली पोल व लाइनों को नगर पालिका की टीम द्वारा शिफ्ट किया जा रहा है। शिफ्टिंग का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य पालिका द्वारा शुरू किया जाएगा।-अजय चौरसिया, एसडीओ नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें