संभल। हजरनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव भारतल मदापुर में सोमवार की रात बिजली का खंभा लगाते समय टूट गया। खंभे की चपेट में आने से हजरतनगर गढ़ी निवासी मोतीराम (49) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और बिजली विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
जेई राजकुमार ने बताया कि दो दिन पहले आई आंधी के चलते बिजली लाइन का खंभा टूट गया था। सोमवार की शाम को संविदा लाइनमैन खंभा लगाने के लिए गए थे। अचानक वह दूसरा खंभा भी टूट गया और उसकी चपेट में आने से संविदा लाइनमैन घायल हो गए थे। अस्पताल जाते हुए उनकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम तो कराया गया है लेकिन तहरीर नहीं मिली है। यदि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।