चंदौसी। विद्युत विभाग ने विजिलेंस टीम के साथ शहर में 24 स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी। मामले में अधिकारियों ने पुलिस कार्रवाई की भी बात कही है।
शनिवार को विद्युत वितरण खंड के एसडीओ प्रथम अजय कुमार शुक्ला ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने विजिलेंस टीम के साथ गणेश कॉलोनी, हनुमानगढ़ी बस्ती, मोहल्ला कुरैशियान, मोहल्ला महाजन, मोहल्ला साहूकारा, आजाद रोड पर छापा मारा। विद्युत विभाग की टीम के दौरान 24 स्थानों पर विद्युत चोरी पकड़ी गई। कुछ स्थानों पर लोग घरों में ताला लगाकर फरार हो गए। टीम में शामिल अधिकारियों ने बताया कि मामले में 24 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। इस अवसर पर जेई वरुण कुमार, संजीव कुमार, रोहित कुमार, आशीष कटारिया, अभिषेक सिंह, वीरेंद्र कुमार, चमन कुमार आदि रही।