फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मीट फैक्टरी का बिजली और पानी कनेक्शन काटा, दो गेटों पर लगाई सील, प्रदूषण फैला रही थी फैक्टरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मानकों का पालन न करने पर संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में स्थित अल रहमान फ्रोजन फूड्स को संयुक्त टीम ने बंद कराया है। इस फैक्टरी में निरीक्षण के दौरान मानक अधूरे थे। जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसके बाद बंद के आदेश जारी किए गए। पर फिर भी संचालन जारी रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता जेएन तिवारी, नायब तहसीलदार अनुज कुमार और इंड्रस्टियल विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता रोहित कुमार वरुण फैक्टरी में पहुंचे। मुख्य पर्यावरण अधिकारी, वृत्त 7 विवेक रॉय द्वारा 26 सितंबर को जारी आदेश का पालन कराते हुए फैक्टरी को बंद कराया गया।
आदेश में कहा गया था चार सितंबर को निरीक्षण के दौरान तमाम मानक अधूरे मिले थे। कार्रवाई के क्रम में मीट फैक्टरी का विद्युत कनेक्शन और जलापूर्ति कनेक्शन को काटते हुए लैरिज गेट नंबर-2, बूचड़ और कर्मचारी के प्रवेश वाला गेट संख्या-02 और नौकिंग बॉक्स संख्या 17 को सील किया गया है। नायब तहसीलदार अनुज कुमार ने बताया कि आदेश के क्रम मेंं कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें