फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेडिकल काॅलेज की निर्माणाधीन चौथी मंजिल से गिरकर इलेक्ट्रीशियन की मौत

Tue, 06 Aug 2024 05:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गांव बिछौली स्थित मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन चौथी मंजिल पर रविवार की रात बरेली जिले के थाना फतेहगंज के गांव माधवपुर माफी निवासी इलेक्ट्रीशियन जितेंद्र (26) की गिरकर मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन हादसे की सही जानकारी नहीं दे पा रहा है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना फतेहगंज के गांव माधवपुर माफी निवासी जितेंद्र के परिवार में पत्नी ज्योति के अलावा दो बेटे हैं। वह इलेक्ट्रीशियन का काम कर परिवार का पालन पोषण करता था। फिलहाल में संभल मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्य करा रही संस्था के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन का कार्य कर रहा था। रविवार की रात जितेंद्र निर्माणाधीन चौथी मंजिल से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अरविंद्र ने बताया कि सोमवार को सूचना मिली कि रविवार की रात मेडिकल कॉलेज की चौथी मंजिल से गिरकर जितेंद्र की मौत हो गई है। लेकिन हादसा कैसे हुआ इसकी कोई भी जानकारी नहीं दे पा रहा है। कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिल गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोटइलेक्ट्रीशियन की मौत निर्माणाधीन भवन की मंजिल से गिरने की जानकारी मिली है। इलेक्ट्रीशियन को रहने और सोने के लिए सुविधाएं दी गई थीं। इसके बाद भी वह निर्माणाधीन भवन में सोने के लिए क्यों गए। इसकी जानकारी की जा रही है। -रोजी, एचआर, मेडिकल कॉलेज, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें