फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साले की मारपीट से आहत युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 06 Aug 2024 05:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ससुराल में साले के मारपीट करने के बाद आहत हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव अढ़ोला माफी निवासी असलम (35) ने सोमवार को घर आकर फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने साले के खिलाफ केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव अढ़ोला निवासी मुख्त्यार हुसैन ने बताया कि रविवार को उसका बेटा असलम अपनी ससुराल गया था। आरोप है कि ससुराल में साले रईस ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इसके बाद वह लौटा तो रात में किसी समय गांव अडौलामाफी के नजदीक खेत के किनारे पेड़ के सहारे गमछे से अपने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि रईस के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें