संभल/रजपुरा। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में जर्जर एचटी लाइन का तार एक पशुशाला में गिर गया। चपेट में आए चार पशुओं की मौत हो गई। इससे किसान के परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी किसान श्रीपाल का गांव के बाहरी छोर पर पशुशाला है। बुधवार की दोपहर तीन बजे के करीब फाल्ट होने से जर्जर हालत की एचटी लाइन टूट कर पशुशाला में गिर गईं।
गिरे तारों की चपेट में आने से चार पशुओं की मौत हो गई। किसान श्रीपाल ने बताया करंट की चपेट में आने से करीब दो लाख रुपये की कीमत के चार पशुओं की मौत हुई है। मरने वाले पशुओं में तीन भैंस और एक बैल है। पशुओं की मौत से किसान का परिवार सदमे है। वहीं बिजली विभाग के अवर अभियंता से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन रिसीव नही हुआ।