फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस हजार रुपये खर्च कर ट्राली ठीक नहीं कराई, 36 घंटे से अंधेरे में हैं एक हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सात करोड़ रुपये की बिजली बेचने के बाद बिजली विभाग ने संभल शहर के लिए दस हजार रुपये खर्च करके ट्राली ठीक नहीं कराई गई। इसके चलते दीपासराय के एक हजार से अधिक लोग 36 घंटे से बिजली संकट झेल रहे हैं। इससे पहले भी ऐसा कई बार हुआ है। अगर कोई ट्रांसफार्मर फुंक जाए तो उसके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर आने तक ट्राली पर रखा ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति चालू की जानी चाहिए पर बिजली विभाग संभल में बस इसलिए नाकाम है क्योंकि ट्राली चलने लायक नहीं है।
विज्ञापन

दीपासराय चौक में दो ट्रांसफार्मर जल जाने की वजह से सोमवार दोपहर 12 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। अगर ट्राली पर रखा ट्रांसफार्मर वैकल्पिक व्यवस्था में भेज दिया गया होता तो दो दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाती लेकिन बिजली विभाग के अभियंताओं की लापरवाही का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मात्र दस हजार रुपये खर्च कर ट्राली की मरम्मत न कराने की वजह से ट्राली पर रखा ट्रांसफार्मर दीपासराय तक नहीं पहुंच सका। इस संबंध में जब उपखंड अधिकारी यशपाल सिंह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अगस्त 2020 में ट्राली के टायर तो बदलवा दिए गए हैं लेकिन कुछ काम अभी बाकी हैं, जिसे कराया जाना है। क्यों देरी हुई। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि जल्दी से जल्दी ठीक कराएंगे ताकि दिक्कत न आए। उन्होंने यह भी कहा कि दो ट्राली ट्रांसफार्मर और मंगाने के लिए इस्टीमेट बनाएंगे।
मुरादाबाद स्टोर से नए ट्रांसफार्मर नहीं मिल सके हैं। अब बुधवार को ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद है। ट्रांसफार्मर आने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकेगी। यशपाल सिंह, उप खंड अधिकारी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें