चंदौसी। रात व दिन में हुई झमाझम बारिश से जिले की विद्युत लाइन जगह से जगह से ब्रेक डाउन कर दी गई और चंदौसी आईटीआई बिजलीघर का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। ग्रामीण व जंगल क्षेत्र में 40 से अधिक खंभे तिरहे हो गए हैं। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति आठ घंटे बाद सुचारू हो गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति में 12 घंटे बाद भी सुधार नहीं हो सका।
शनिवार की सुबह आठ बजे से झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे तक जमकर बारिश हुई। बारिश से जगह जगह हुए जलभराव से ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की लाइन में फाल्ट आ गए और अर्थिंग की वजह से आपूर्ति ठप हो गया। लगातार बारिश और जलभराव में तारों के लोड के चलते खेतों में खड़े 40 से अधिक खंभे टूट गए अथवा तिरछे हो गए हैं। चंदौसी शहर में आईटीआई के सामने बिजलीघर का पांच एमवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। कुढ़फतेहगढ़, बनियाठेर, नरौली, पवांसा, बहजोई आदि क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गया। गुन्नौर की ओर बारिश कम रही, तो बिजली आपूर्ति पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
बारिश बंद होने के बाद बिजली कर्मचारियों ने जगह जगह से अर्थिंग सही की। इसके बाद शाम साढ़े चार बजे चंदौसी, बहजोई शहरी क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू हो सकी। चंदौसी में आईटीआई बिजलीघर से जुड़े क्षेत्र को शाम पांच बजे के बाद दूसरी क्षेत्र से जोड़कर आपूर्ति सुचारू की गई। फूंके ट्रांसफार्मर को बदलाने में दो से तीन का समय लगेगा। अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर मेरठ से मंगवाया जाएगा। वही ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति शाम आठ बजे तक भी सुचारू नहीं हो सकी थी।