फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते 100 गांवों में बिजली आपूर्ति चरमराई

Tue, 09 Jan 2018 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
bulb
विज्ञापन
असमोली क्षेत्र के तीन बिजली उपकेंद्रों से जुड़े करीब 100 गांवों को कोहरे के कारण सप्ताह भर से पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव टांडा कोठी, सैदपुर गंगू, असमोली विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांव ओबरी, खासपुर,मढ़न,गुमसानी,सैंधरी, बेला, हरथला,मुबारकपुर बंद,नरैठा मोहम्मदपुर, चंदवार, मनौटा, अकबरपुर गहरा, दबोई, इकरोटिया,बाबूखेड़ा, सैदपुर गंगू समेत करीब 100 गांवों को जोड़ने वाली बिजली लाइनों से पेड़ों की टहनियां टकरा रही हैं।

कोहरे में भीगी टहनियां लाइनों के संपर्क में आती हैं तो फाल्ट के साथ बिजली बाधित हो जाती है। दूसरी तरफ खंभों पर लगे चटके इंसुलेटरों में कोहरा जम जाता है। जिसकी वजह से इंसुलेटर के फट जाने से भी समस्या है। उपभोक्ताओं को पर्याप्त नियमानुसार बिजली नहीं मिल पा रही। घरों में लगे इनवर्टर तथा मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है। उनका कहना है कि बाधा बनीं पेड़ों की टहनियों को हटवाकर इंसुलेटरों को दुरूस्त कराया जाए। वहीं एसडीओ ग्रामीण अमरपाल सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से दिक्कत आ रही है। इंसुलेटरों के फट जाने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होती है। सूचना मिलने पर समस्या का समाधान कराया जाता है। कोहरा न आने पर ही समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें