फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में सहकारी समितियों के चुनाव संपन्न

Tue, 30 Jan 2018 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
बहजोई में सहकारी समिति के चुनाव में जीत के बाद खुशी मनाते प्रत्याशी व समर्थक। - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सहकारी समितियों का चुनाव संपन्न हुआ। कई वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए। जीते हुए प्रत्याशियों व समर्थकों ने खुशी मनाई। कुल छह समितियों में पांच समितियों पर चुनाव हुआ, जबकि एक समिति पर संचालक पद के सभी प्रत्याशी निर्विरोध ही विजयी रहे।
विज्ञापन


सोमवार को सुबह नौ बजे करीब पांच समितियों में बहजोई, मुल्हैटा, चाटन, रंपुरा व पाठकपुर पर चुनाव प्रारंभ हो गया। एक-एक कर मतदाता अपने-अपने वार्डों के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने आते रहे। तय समय तक अपराह्न तीन बजे मतदान समाप्त हो गया। इसके बाद साढ़े तीन बजे के बाद मतगणना प्रारंभ हुई। करीब डेढ़ घंटे की मतगणना के बाद प्रत्याशियों की हार-जीत घोषित कर दी गई।

मतगणना परिणाम के मुताबिक सहकारी समिति चाटन में वार्ड संख्या 01 से रामसेवक को 108 व राजभान को 92 मत मिले। वहीं वार्ड संख्या 04 से हरिसिंह को 06 व गिरवर को एक भी मत नहीं मिला। वार्ड संख्या 07 से सत्यपाल को 40 व भायसिंह को 39 मत, वार्ड संख्या 08 से नेत्रपाल को 34 व हंसराज को 22 मत मिले। इसके अलावा वार्ड संख्या 02 से अतरकली, 03 से शकुंतला, 05 से श्रीपाल, 06 से राजकुमार व 09 से चंद्रपाल निर्विरोध विजयी रहे। इसी प्रकार सहकारी समिति मुल्हैटा से वार्ड संख्या 01 से घासी सिंह को 78 मत व जसराज को 35 मत मिले। वार्ड संख्या 03 से चंद्रवती को 48 व मुन्नी देवी को 39, वार्ड संख्या 05 से विनोद को 35 व हरकिशन को 03, वार्ड संख्या 09 से उपेंद्र गौड़ को 94 व कुसुमा को 42 मत मिले।
विज्ञापन


इसके अलावा वार्ड संख्या 02 से सत्यपाल सिंह, वार्ड संख्या 04 से पुष्पा देवी, वार्ड संख्या 06 से वीरेंद्र सिंह, 07 से राजेंद्र सिंह व 08 से डालचंद निर्विरोध विजयी रहे।  सहकारी समिति बहजोई से वार्ड संख्या 04 से सत्यप्रकाश को 52 व रोहताश को 40 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड संख्या 08 से गंगासरन को 38 व अशोक को 32 मत, वार्ड संख्या 05 से यादराम को 47 व देवेंद्र को 32 मत, वार्ड संख्या 02 से कमला देवी को 133 मत व मनोरमा देवी को 79 मत, वार्ड संख्या 06 से शशांक को 339 व कपिल बाबू गुप्ता को 251 मत मिले। इसके अलावा वार्ड संख्या 01 से राधेश्याम, वार्ड संख्या 03 से वीरवती, 07 से ओमकार व 09 से मोनू निर्विरोध विजयी रहे। सहकारी समिति रंपुरा से वार्ड संख्या 06 से अंजू गुप्ता को 49, शीला देवी को 26 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड संख्या 08 से शालिनी गुप्ता को 41 व रामवीर को 37 मत, वार्ड संख्या 09 से प्रेमपाल को 49 व देवेंद्र को 34 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड संख्या 01 से साजिद खां, 02 से एहसानुल, 03 से टीकम सिंह, 04 से राजीव, 05 से रामेश्वर व 07 से आरती शर्मा निर्विरोध विजयी रहे।

सहकारी समिति पाठकपुर से वार्ड संख्या 04 से नीरू वार्ष्णेय को 81 व मोहरकली को 13 मत मिले। इसी प्रकार वार्ड संख्या 09 से ओमप्रकाश को 11 व रामभरोसे को 07, वार्ड संख्या 06 से नेमचंद को 17 व श्यामलाल को 11 मत मिले। इसके अलावा वार्ड संख्या 01 से सोरन, 02 से इंद्रपाल, 03 से तारावती, 05 से पानसिंह, 07 से मुकेश व वार्ड संख्या 08 सुनील कुमार निर्विरोध विजयी रहे। बता दें कि सहकारी समिति रायपुर कलां में सिर्फ संचालक पद का एक-एक प्रत्याशी होने के कारण सभी पहले ही निर्विरोध विजयी घोषित हो चुके हैं। इस बीच उप जिला सहकारी निर्वाचन अधिकारी योगेंद्रपाल सिंह ने भी समितियों में पहुंचकर चुनाव का जायजा लिया। कोतवाल ब्रजमोहन गिरि व सिटी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह मय पुलिस फोर्स व दंगा नियंत्रण टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे। महिला पुलिस की भी तैनाती रही।

मतगणना के दौरान हंगामा, पुलिस ने दौड़ाया
बहजोई। मतगणना के दौरान शाम साढ़े चार बजे करीब सहकारी समिति मुल्हैटा के वार्ड संख्या 03 के हारे हुए प्रत्याशी व समर्थकों की ओर से यह बात कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया गया कि उनके वार्ड में मृतक मतदाताओं के भी मत डलवा दिए गए। हंगामा होते देख पुलिस ने सख्ती की और हंगामा कर रहे लोगों को दौड़ाया। तब कहीं जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें