सांसद सत्यपाल सैनी ने संभल के हातिमसराय स्थित रेलवे स्टेशन में सुंदरीकरण के कार्यों का लोकर्पण समारोहपूर्वक किया गया। इस दौरान आयोजित समारोह में सांसद ने कहा कि मुरादाबाद-संभल के बीच जल्दी ही रेलवे ट्रैक का सुदृढ़ीकरण शुरू होगा। रेल की पटरियों के साथ लगे लकड़ी के स्लीपर बदले जाएंगे। इसके स्थान पर लोहे स्लीपर लगेंगे।
पुरानी पटरियां बदली जाएंगी क्योंकि मौजूदा ट्रैक बहुत पुराना है। इस पर पूरी रफ्तार से ट्रेनें नहीं चल पाती हैं। आने वाले समय में संभल से गजरौला के लिए भी नया ट्रैक बनेगा तब यह ट्रैक पुराना होने की वजह से समस्या न बने। इसलिए पहले से ट्रैक को मजबूत और पुख्ता करने का काम चालू कराया जा रहा है। इसके लिए संभल में नए स्लीपरों की खेप आ चुका है। आने वाले समय में संभल-गजरौला-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेनें दौड़ सकेंगी।
सांसद रविवार को सुबह 11 बजे संभल के हातिमसराय स्थित रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक और अन्य अधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सौंदर्यीकरण के कामों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म के फर्श से लेकर टीनशेड तक के काम हुए हैं। नई चेयर बनवाई गई हैं। पुरुष और महिलाओं के लिए अलग अलग शौचालय बनाए गए हैं। इन कामों से रेलवे स्टेशन की सूरत बदल गई है। यात्री सुविधाओं का विकास किया गया है। आने वाले समय में जब गजरौला- संभल रेलवे ट्रैक बन जाएगा तो संभल से दिल्ली के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
सांसद को कई संगठनों ने सौंपे ज्ञापन
संभल। संभल गजरौला रेलवे लाइन के कार्यो की शुरूआत कराने की मांग को लेकर मानव विकास जनसेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने संभल से मुरादाबाद जाने वाली ट्रेन के समय सीमा की घटाकर एक घंटा करने की मांग उठाई। डा.नाजिम ने सांसद के कार्यो को सराहनीय बताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सांसद द्वारा जो विकास कार्य कराए गए हैं उनके बदले में जनता उन्हें वोट देगी। ज्ञापन में महावीर यादव, कैलाश सिंह, जुगनू शर्मा, शेख निहाल रहे। भाजपा के नगर महामंत्री शोभित गुप्ता ने रेलवे स्टेशन हातिमसराय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर रेलवे स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत आरक्षण केंद्र खोले जाने की मांग उठाई। इसके अलावा उन्होंने रेलवे मार्ग के विकास कार्यो को जल्द से जल्द शुरू कराने की मांग की। इस अवसर पर योंगेद्र गुप्ता, शोभित गुप्ता, सौरभ गुप्ता, कमलेश गुप्ता, दीपक शर्मा, सुशील रहे।