फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने छोड़ा चुनाव, नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई

Fri, 30 Oct 2026 12:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बार एसोसिएशन के चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बार काउंसिल के आदेश का पालन करते हुए एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अनिल कुमार गुप्ता ने चुनाव से मुंह मोड़ लिया।
विज्ञापन

दूसरे दिन कमेटी के सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राज बहादुर की उपस्थिति में नामांकन कराए गए। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे भरा माहौल बन गया। बृहस्पतिवार को भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक नामांकन हुए। नामांकन प्रक्रिया कराने के लिए समय से एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन और तीनों सदस्य बार रूम में बैठ गए।
उसी समय एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ का आदेश प्राप्त हुआ, जिसमें चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान कुछ देर के लिए हंगामे भरी स्थिति बन गई। अधिवक्ताओं ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद चेयरमैन सीट छोड़ कर चले गए। वहीं तीनों सदस्यों की उपस्थिति में नामांकन प्रक्रिया पूरी कराई गई।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद पर राजीव कुमार शर्मा और नवनीत सिंह यादव ने कराया नामांकन
एल्डर्स कमेटी के सदस्य शकील अहमद वारसी, मो. सगीर सैफी, राज बहादुर की उपस्थिति में नामांकन कराए गए। सदस्यों ने बताया कि नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए राजीव कुमार शर्मा व नवनीत सिंह यादव और सचिव पद के लिए दयासिंधु यादव और मनोज वार्ष्णेय ने नामांकन कराया है। उपाध्यक्ष वरिष्ठ खंड के लिए प्रवीण गुप्ता व उपाध्यक्ष कनिष्ठ के लिए कविता चौहान, गवर्निंग काउंसिल वरिष्ठ खंड के लिए निजामुद्दीन, शमीम अहमद, मो. गुलनवाज खां, गवर्निंग काउंसिल कनिष्ठ खंड के लिए सबा मुजफ्फर व रूही नाज और कोषाध्यक्ष के लिए नीलम वार्ष्णेय व पूनम रानी ने नामांकन कराए। बताया कि शुक्रवार को 12 बजे से दो बजे तक नाम वापसी व आपत्ति तथा तीन बजे से चार बजे तक आवेदनपत्रों की जांच के बाद शाम पांच बजे प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। वहीं चुनाव प्रक्रिया स्थगित होने की बात कहते हुए अध्यक्ष पद के दावेदार संजय शर्मा ने नामांकन नहीं कराया। उधर अधिवक्ता विपिन सिंह, सचिन कुमार, अमोल कुमार ने आदेश के बाद भी चुनाव प्रक्रिया कराए जाने की शिकायत बार काउंसिल के चेयरमैन से पत्र भेजकर की है।

मुझे 11 बजे बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश का आदेशपत्र प्राप्त हुआ। चार नवंबर को बार काउंसिल के अध्यक्ष के कार्यालय पर जवाब प्रस्तुत करने के लिए बुलाया गया है। जिस कारण एल्डर्स कमेटी के सदस्यों को पत्र जारी कर मैंने चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने से इन्कार कर दिया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य अधिवक्ताओं की भावना को ध्यान में रखते हुए चुनाव कराना चाहें तो करें, वह स्वतंत्र हैं।
विज्ञापन

अनिल कुमार गुप्ता, चेयरमैन एल्डर्स कमेटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें