रजपुरा/गवां। सोमवार की शाम खेत से घर लौट रही बुजुर्ग महिला को सड़क पार करते समय बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग घायल हो गई। परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। रजपुरा निवासी सोमवती (60) पत्नी सियाराम सोमवार की शाम खेत पर काम कर लौट रही थी। जैसे ही कस्बे के नजदीक घर जाने के लिए सड़क पार कर रह थी, उसी समय सामने से आ रहे तेज बाइक सवार ने टक्कर मार दी। बाइक सवार मौके का फायदा उठा कर भाग गया। राहगीरों की मदद से बुजुर्ग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने हालात नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान अलीगढ़ में महिला की मौत हो गई।