फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कुत्ते से बाइक टकराने पर सड़क पर गिरकर बुजुर्ग महिला की मौत

Thu, 02 Nov 2023 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई (संभल)। मेरठ-बदायूं हाईवे पर बुधवार की शाम कुत्ते से बाइक टकरा गई। जिसमें कुहेरा गांव निवासी कैलाशी देवी (70) पत्नी झंडू सिंह की मौत हो गई। जबकि उनकी पौत्री रचना और गांव का ही चरण सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी चरण सिंह बुधवार को अपनी मौसी कैलाशी देवी और उनकी पौत्री रचना को गुन्नौर के कुहेरा गांव से बुलाकर अपने घर लौट रहा था। मेरठ-बदायूं हाईवे पर जुनावई कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुंचने पर उनकी बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते से टकराने के बाद बाइक सड़क पर गिर गई। जिसमें बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटनास्थल पर एकत्र लोगों ने तीनों को उपचार के लिए जुनावई सीएचसी भेजा। जहां पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग कैलाशी को मृत घोषित कर दिया। जबकि चरन सिंह और रचना को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें