फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: तालाब में उतराता मिला बुजुर्ग का शव

सार

मढ़न के सैंधरी गांव में सोमवार सुबह तालाब के किनारे लापता बुजुर्ग अनूप सिंह का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार किया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मढ़न। असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैंधरी में सोमवार की सुबह गांव के बाहरी छोर पर तालाब के किनारे एक बुजुर्ग का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। शव की पहचान बुजुर्ग अनूप सिंह (75) के रूप में हुई है, यह 24 सितंबर की शाम से लापता थे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अनूप सिंह कभी-कभी शराब का सेवन भी करते थे और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ बताए जा रहे थे। 25 सितंबर की सुबह 10:30 बजे करीब जब ग्रामीण अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो गांव के बाहर तालाब के किनारे एक शव उतराता दिखाई दिया।
गांव में सूचना मिलते ही लोग पहुंचे और शव को बाहर निकालकर कपड़ों की तलाशी ली तो आधार कार्ड मिलने पर उसकी पहचान हुई। परिजनों ने किसी भी पुलिस कार्रवाई से इन्कार कर दिया। बाद में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें