फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बरात घर में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव, परिजनों का रंजिश से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कस्बे के मोहल्ला सराय में शनिवार की दोपहर घर से निकले मजदूर विपिन (20) का शव रविवार सुबह बरात घर में लटका मिला। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन किसी भी प्रकार की रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी इंद्रपाल ने बताया कि उनके चार बेटे हैं।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर बड़ा बेटा विपिन किसी काम से नगर में गया था। देररात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह मोहल्ले के लोगों ने नवीन प्राथमिक प्राथमिक विद्यालय के नजदीक बने बरात घर में उसका शव चैनल गेट पर साड़ी के कपड़े के फंदे पर लटका देखा। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार बालियान मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नीचे उतारा। इसी बीच युवक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यहां युवक के परिजन किसी भी तरह के विवाद और रंजिश से इन्कार कर रहे हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है। युवक की शादी तय हो चुकी थी। वह कस्बे में मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें