फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घोड़ा बुग्गी से टकराकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत, पत्नी घायल

Thu, 21 Nov 2024 02:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव कुरकावली के पास बुधवार को घोड़ा बुग्गी से बाइक टकरा गई। हादसे में नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला शहबाजपुरा खुर्द निवासी हफीज (55) की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी इशरत जहां घायल हो गईं। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े बेटे काशीमून ने बताया कि बुधवार की शाम उसके पिता पिता हफीज और मां इशरत जहां बाइक से गांव मिलक ककरौआ में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। कुरकावली के पास उनकी बाइक घोड़ा बुग्गी से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई मृतक के शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें