फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंपुरा में आठ सौ उपभोक्ताओं को 20 घंटे में 10 मिनट ही मिली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
रंपुरा में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता मुश्किल में हैं। बिजली से होने वाले कामकाज तो प्रभावित रहे ही साथ ही विद्युत उपकरण भी शोपीस बने रहे।
विज्ञापन

विकासखंड के गांव रंपुरा करीब आठ सौ विद्युत कनेक्शन होने के बावजूद उपभोक्ताओं को बीते कुछ दिनों से हो रही अघोषित कटौती से मुश्किल हो रही है। गांव में रविवार से 20 घंटे में कुल 10 मिनट ही उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति नसीब हो सकी है। ऐसे में लो वोल्टेज व अघोषित कटौती इन सैकड़ों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। रविवार की रात करीब 11 बजे से विद्युत आपूर्ति फेल हो गई। इसके बाद सोमवार को सुबह 10 बजे से करीब 10 मिनट ही आपूर्ति मिली। बाद में शाम सात बजे तक उपभोक्ता बिजली आपूर्ति मिलने के इंतजार में रहे। इस दौरान उपभोक्ताओं को पेयजल की समस्या से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन

जेई मोहित शर्मा ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे गांव में बिजली टू फेस(लो वोल्टेज) हो गई। इसके बाद रात करीब डेढ़ बजे विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। बाद में फाल्ट ठीक होने पर सोमवार को दिन में बिजली आपूर्ति ओवर लोडिंग में आकर प्रभावित रही। दोपहर में बारिश के चलते सुरक्षा की दृष्टि से बिजली सप्लाई बंद करनी पड़ी। अब प्रयास है कि रात के समय गांव में उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें