फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ईद मिलादुन्नबी आज, संभल-चंदौसी में रहेगा रूट डायवर्जन

Wed, 26 Aug 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। ईद मिलादुन्नबी के जुलूस और कार्यक्रमों के दौरान संभल व चंदौसी शहर में रूट डायवर्जन लागू किया गया है।
विज्ञापन

व्यवस्था के तहत जुलूस के मार्गों और प्रमुख चौरहों पर भारी और हल्के वाहन का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। उन्हें वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात की गई है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी जगरोशन ने बताया कि एंबुलेंस, फायर बिग्रेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन से छूट रहेगी। उन्होंने यात्रा करने से पहले ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने और वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने का आह्वान किया है। यातायात प्रभारी ने बताया कि संभल शहर मेें डायवर्जन सुबह में छह बजे से लागू हो जाएगा और जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा। वहीं, चंदौसी शहर में दोपहर दो बजे से रुट डायवर्जन लागू होगा, जो जुलूस की समाप्ति तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें