फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुराने या बंद सिनेमाघरों को दोबारा शुरू करने की कवायद

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कर विभाग ने समेकित प्रोत्साहन योजना की शुरूआत की है। इसके तहत सिनेमा हॉल या मल्टीप्लेक्स संचालक लाभ ले सकते हैं। इसका लाभ ऐसे सिनेमाघर जो बंद पड़े हैं अथवा घाटे में चल रहे हैं, उनको सीधे तौर पर मिलेगा। वह इन्हें पूर्ण रूप से तोड़कर उनके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त सिनेमा घरों का संचालन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त राज्यकर खंड- एक व मनोरंजन कर की प्रभारी अधिकारी रुचि अग्रवाल ने बताया कि सिनेमा हॉल के संचालन को विभाग प्रोत्साहन योजना की शुरुआत कर रहा है। जिसके तहत बंद पड़े अथवा घाटे में चल रहे सिनेमा हॉल या आंतरिक संरचना में परिवर्तन कर सिनेमा हॉल का संचालन करने वाले व्यवसायी आलम सराय स्थित कार्यालय में योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बताया कि नवीन मल्टीप्लेक्स निर्माण व सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स के उच्चीकरण के लिए समेकित प्रोत्साहन योजना प्रारंभ की गई है। योजना के तहत जिले में बंद पड़े एवं चालू सिनेमा घरों के स्वामी, लाइसेंसी, प्रबंधक अथवा संचालक या अन्य इच्छुक व्यक्ति, फर्म या कंपनी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे सिनेमाघर जो बंद पड़े हैं अथवा घाटे में चल रहे हैं उनको पूर्ण रूप से तोड़कर उनके स्थान पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु क्षमता के सिनेमा हॉल सहित व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का निर्माण करवा सकते हैं।
इसके अलावा पुराने बंद पड़े अथवा संचालित सिनेमाघरों के भवन की आंतरिक संरचना में परिवर्तन कर पुनः संचालित होने वाले सिनेमाघर, बंद पड़े एकल सिनेमाघरों में बिना किसी आंतरिक संरचना में परिवर्तन किए यथास्थिति में पुनः संचालित करने वाले सिनेमाघर, व्यवसायिक गतिविधियों सहित अथवा रहित न्यूनतम 75 सीट की क्षमता के एकल स्क्रीन सिनेमाघर के निर्माण एवं सिनेमाघर, मल्टीप्लेक्स का उच्चीकरण के लिए यह योजना संचालित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें