संभल। शहर के फत्तेहउल्ला सराय में सोमवार की रात बिजली विभाग की टीम ने चोरी की बिजली से ई-रिक्शा चार्ज होते मिले। करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की तैयारी है। रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
संभल डिविजन के एसडीओ (तृतीय) कृष्ण गोपाल ने बताया कि सूचना के आधार पर बिजली चोरी पकड़ी है। मौके पर 12 ई-रिक्शा चार्ज होते मिले हैं। आठ किलोवाट का कनेक्शन स्वीकृत है लेकिन बाईपास कर बिजली चोरी की जा रही थी। इसकी सूचना मिलने पर चेकिंग की तो बिजली चोरी होती मिली है। एसडीओ (तृतीय) ने बताया कि करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना बन सकता है। सभी लोड को चेक किया गया है। इसके आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। एसडीओ (तृतीय) ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चल रहा है। जहां भी बिजली चोरी के मामले मिल रहे हैं वहां जुर्माना लगाने के साथ ही रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।