फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सिरसी में ई-रिक्शा पलटा, दो महिलाएं घायल

Mon, 06 Nov 2023 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। हजरत नगर गढ़ी थाना क्षेत्र के कस्बा सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर रविवार की रात साढ़े सात बजे करीब मुख्य मार्ग पर हुए गड्ढे में आकर ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सिरसी के मोहल्ला नई कॉलोनी निवासी जीनत और मिन्हा घायल हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ जब महिलाएं सिरसी में रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक अस्पताल में दवाई लेने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान नगर पंचायत कार्यालय के सामने संभल-मुरादाबाद मार्ग पर स्थित गड्ढे में आने से ई-रिक्शा पलट गया। इसमें महिलाएं घायल हो गईं। लोगों ने बताया कि जगह जगह हुए गड्ढों के चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार इन गड्ढों से राहत नहीं दिला पा रहे हैं। इन गड्ढों के चलते बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें