हाईवे पर ई रिक्शा पलटने से बिखरे अंडे
- फोटो : संवाद
संभल कोतवाली क्षेत्र के मुरादाबाद मार्ग पर चंदौसी चौराहे के निकट ई-रिक्शा टूटे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गया। इससे ई-रिक्शा में भरी क्रेटें बिखर गईं और अंडे बिखर गए। पीड़ित ने करीब 70 हजार रुपये का नुकसान बताया है।
नगर पालिका के नजदीक अंडों का कारोबार करने वाले खालिद ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे ई-रिक्शा में अंडे की क्रेट भरकर गांव हजरतनगर गढ़ी दुकानदाराें को बेचने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही चंदौसी चौराहे के नजदीक पहुंचे तो टूटा डिवाइडर कोहरे की धुंध के चलते दिखा नहीं और ई-रिक्शा टूटे डिवाइडर से टकरा गया। इससे ई-रिक्शा पलट गया। पीड़ित हादसे के बाद सदमें में हैं। वहीं दूसरी ओर राहगीरों ने मदद की लेकिन सभी अंडों का नुकसान हो गया है।