फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: नाले में गिरा ई-रिक्शा, बाल-बाल बचा नाबालिग चालक

विज्ञापन
नाले से ई रिक्शा को निकालती जेसीबी। - फोटो : नाले से ई रिक्शा को निकालती जेसीबी।
विज्ञापन
चंदौसी। कैथल गेट पुलिया से गणेश मेला ग्राउंड मार्ग पर बैक करते समय ई-रिक्शा चालक समेत नाले में जा गिरा। ई-रिक्शा नाबालिग चला रहा था। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने किशोर को खींच कर बाहर निकाल लिया। जेसीबी बुला कर ई-रिक्शा निकाला जा सका।
विज्ञापन

शहर में नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे करीब 13 से 14 वर्षीय एक किशोर ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर कैथल गेट पुलिया पर दाऊ मंदिर परिसर में चल रहे मेले में छोड़ने गया था। सवारियों को छोड़ कर वह पुलिया के पास ही ई-रिक्शा बैक कर रहा था। बैक करते समय ई-रिक्शा नाले में जा गिरा। मेला लगने की वजह से आसपास काफी लोग थे। कुछ लोग तत्काल दौड़ कर मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शा के अगले हिस्से में फंसे चालक को खींच कर बाहर निकाल लिया। इसके बाद चालक ने जेसीबी बुला कर ई-रिक्शा नाले से बाहर निकाला। इस दौरान अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें