फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज में बाइक न मिलने पर पत्नी को पीटा और एक बार में दिया तीन तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पत्नी को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। नखासा थाना क्षेत्र के गांव हिंदूपुराखेड़ा निवासी परिजनों संग थाने पहुंची पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नखासा थाने में महिला की ओर से दी गई तहरीर में कहा है कि 18 फरवरी 2018 को उसका निकाह दीपा सराय के युवक से हुआ था। परिजनों ने हैसियत के मुताबिक सामान दिया। लेकिन इससे ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। आए दिन कोई न कोई दबाव बनाते थे। परिवार न टूटे इसलिए वह सहन करती रही। लेकिन 30 अगस्त की रात आठ बजे वह बेहद परेशानी हो गई। ससुरालियों ने बाइक लाने के लिए उसे घर से निकाल दिया। वह मायके आई। उसने पुलिस को तहरीर दी। इससे ससुराल वाले और गुस्से में आ गए। 31 अगस्त को दिन में नौ बजे ससुराल वाले उसके मायके पहुंच गए। जहां उससे मारपीट की। साथ ही चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। इसके बाद पति ने एक साथ तीन तलाक दे दिया। नखासा थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह धामा ने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें