फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बच्चा चोर समझकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कुछ लोगों ने एक युवक को संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। उससे पूछताछ की और एक दो थप्पड़ भी लगाए। तभी कुछ लोग उसे बचाने को दौड़ पड़े और पुलिस को सूचित कर दिया। बबराला की पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवक को छोड़ दिया।
विज्ञापन

यह युवक गुजरात का निवासी था और बरेली सेंट्रल जेल से छूट कर बाहर आया था। उसके पास किराया नहीं था। वह बरेली स्टेशन पर बगैर टिकट पकड़ लिया गया था। उसके बाद उसने लोगों से कुछ रुपये खाने और किराये के लिए एकत्र किए तथा बरेली-अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गया।
उसके बाद बबराला स्टेशन पर उतर गया। जब स्टेशन से उतरकर नगर में प्रवेश किया तो कुछ लोगों ने बच्चा चोर समझ कर घेर लिया। हाथापाई करने लगे लेकिन तभी कई लोग सक्रिय हुए और उन्हें रोका तथा युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसकी जांच की और युवक को निर्दोष मानते हुए छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें