फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डंपरों से उड़ रही धूल, आक्रोशित किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। गांव पवांसा में स्थित पुलिस चौकी मार्ग पर मिट्टी से ओवरलोड डंपरों से उड़ रही धूल से ग्रामीणों की सेहत के साथ फसल को नुकसान पहुंच रही है। इससे आक्रोशित किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई। किसानों के विरोध के बाद ओवरलोड डंपर चालक लेकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

गांव पवांसा के जंगल से पिछले कई महीने से दो दर्जन के अधिक दिन-रात ओवरलोड डंपर धड़ल्ले से चल रहे हैं। चौकी पुलिस का भी कोई डर नहीं है। डंपर रोजाना मिट्टी से ओवरलोड होकर चलते हैं। हयातनगर थाना क्षेत्र के घोसीपुरा और थाना बनियाठेर क्षेत्र के थरैसा जयसिंह के जंगल से खनन कर ईंट भट्टों और जगह-जगह भराव डालने के लिए मिट्टी भरकर ला रहे हैं। डंपरों की गति के कारण धूल उड़ती रहती है। जिससे पीछे आने वाले बाइक सवार और राहगीर परेशान हैं और हादसे की आशंका का भी बनी रहती है। मिट्टी उड़कर किसानों की खड़ी मक्का और मेंथा की फसलों कोई नुकसान पहुंचा रही हैं।
तमाम किसानों के विरोध के बाद भी ओवरलोड डंपर रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं, डंपरों ने खड़ंजा भी खराब कर दिया है। जिससे खड़ंजे में जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। खड़ंजे से अजीमाबाद सिहोरी थरैसा जयसिंह नगरिया बल्लू और घोसीपुर गांव से चंदौसी को जाते हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान पति विनोद दिवाकर, किशनवीर, लकी राघव, सत्यवीर, अभय पाल सिंह, मुन सिंह, मोनू कुमार, गंगा सहाय, आकाश कुमार, सत्यपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें