फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रबुद्ध सम्मेलन में गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपाइयों ने शुक्रवार को सुभाष रोड पर भाजपा नगर अध्यक्ष के आवास पर प्रबुद्ध सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने देश के नागरिकों को कई जनकल्याणकारी योजनाएं दी हैं। मौजूदा समय में उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, जन धन आदि योजनाओं का लाभ सबसे नीचे के पायदान पर जीवनयापन करने वाले लोगों को भी पूर्ण रूप से मिल रहा है।
पूर्व संयोजक पंकज गुप्ता ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान सिर्फ शौचालय बनाने तक सीमित नहीं है, इस अभियान का सीधा फायदा सभी लोगों को मिला है।
अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवााल और संचालन महामंत्री मनोज दिवाकर ने किया। इस अवसर पर चंद्रपाल सिंह, मनोज कठैरिया, सुधीर मल्होत्रा, शीनू गुप्ता, डॉ. टीएस पाल, विनोद विन्नी, अरविंद गुप्ता, तरुण नीरज, कृष्णा शर्मा, रोहित दिवाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें