फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती : रजपुरा के दुर्गेश ने कछला के विशाल को दी पटकनी

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)।
विज्ञापन

गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव जिजौड़ा डांडा में रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। दंगल की शुरुआत गुन्नौर के विधायक रामखिलाड़ी यादव ने फीता काटकर की। इसके बाद उन्होंने पहलवाने से परिचय भी किया।
विज्ञापन

दंगल में रजपुरा के गांव भीकमपुर जागीर निवासी पहलवान दुर्गेश ने बदायूं के कछला निवासी पहलवान विशाल को पटकनी देते हुए जीत हासिल की। वहीं दूसरी कुश्ती बदायूं के वाकिया गांव निवासी सुनील और मथुरा के पहलवान वीकेश के बीच हुई। इसमें वाकिया निवासी पहलवान सुनील ने मथुरा के पहलवान वीकेश को चित करते हुए जीत हासिल की। आखिरी कुश्ती जिजौड़ा निवासी लाला पहलवान और गाजियाबाद निवासी गुड्डू पहलवान के बीच हुई, जो बराबर पर छूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें