सिरसी (संभल)। संभल-मुरादाबाद मार्ग स्थित सिरसी में पुलिस चौकी की पास बृहस्पतिवार को मिट्टी से भरा डंपर खराब हो गया। जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने करीब 20 मिनट के बाद जेसीबी से डंपर को हटवाकर जाम खुलवाया। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रही।
सिरसी में संभल-मुरादाबाद मार्ग पर एक ओर सीसी रोड का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण वाहनों का आवागमन मार्ग के एक ओर से ही हो रहा है। बृहस्पतिवार को पोटा बराही मार्ग से मिट्टी से भरा हुआ डंपर संभल की ओर जा रहा था, इसी दौरान सिरसी पुलिस चौकी के नजदीक डंपर खराब हो गया। जिससे एक ओर से चल रहा मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया। सिरसी चौकी की पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को हटाकर जाम खुलवाया और यातायात सुचारू कराया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। संवाद