फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएम ने पकड़ी शराब की दुकान पर ओवररेट बिक्री

Fri, 18 Oct 2024 03:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शराब की दुकानों पर चल रहे ओवर रेट की शिकायतों का संज्ञान लेकर बृहस्पतिवार की रात डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया संभल में शराब की दुकान से शराब खरीदने के लिए पहुंच गए। सेल्समैन डीएम और एडीएम को तो पहचान गया। डीएम से पहले जिस व्यक्ति ने शराब खरीदी थी उसने बताया कि उसको दस रुपये महंगी शराब की बोतल दी है।
विज्ञापन

डीएम ने ओवररेट में शराब बेचने के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीएम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। दवाओं की उपलब्धता और कर्मचारियों की उपस्थिति को देखा। इसके बाद वह अन्य कक्ष में भी निरीक्षण के लिए पहुंचे। फार्मासिस्ट मौके पर नहीं मिल सका। उनकी जानकारी नोट कराई गई है। डीएम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दवाएं अंकित नहीं मिली हैं। हिदायत दी है कि दवाओं की उपलब्धता अंकित की जाए। इस दौरान सीएमओ डॉ. तरूण पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें