फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: एनजीटी के सख्त रुख से हर दिन निस्तारित हो रहा 600 टन कूड़ा

Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल के तुर्तीपुर इल्हा डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण करके बनाई गई खाद। संवाद
विज्ञापन
संभल। एनजीटी के एक्शन के बाद नगर पालिका ने तुर्तीपुर इल्हा स्थित डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का निस्तारण शुरू कराया है। यहां ट्रोमल लगाकर सूखा कूड़ा, कंकड़-पत्थर को अलग करके खाद बनाने का काम हो रहा है। हर एक दिन करीब 600 टन कूड़ा निस्तारित हो रहा है। अभी दिन में एक शिफ्ट में काम चल रहा है, जबकि जल्द ही रात में भी काम करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने संभल में वर्षों से चल रहे कचरा डंपिंग और बढ़ते प्रदूषण के मामले का संज्ञान लेकर मामला दर्ज करते हुए प्रशासन को तलब किया है। इस मामले में सुनवाई 12 जनवरी 2026 को होनी है। एनजीटी द्वारा संज्ञान लिए जाने पर नगर पालिका भी गंभीर हुई है। तुर्तीपुर इल्हा में स्थित डंपिंग ग्राउंड में ट्रोमल लगाकर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी वीएमआई प्राइवेट लिमिटेड गाजियाबाद को सौंपी गई है। सुपरवाइजर संजीव की देखरेख में सोमवार को भी ट्रोमल द्वारा सूखे कूड़े, कंकड़ पत्थर को अलग करते हुए खाद बनाए जाने का काम जारी रहा। बताया गया कि हर एक दिन करीब 600 टन कूड़ा निस्तारित किया जा रहा है। अभी दिन में कर्मचारी काम रहे हैं लेकिन जल्द ही रात में भी कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। 8-8 घंटे की दो शिफ्टों में काम होगा। बताते चलें कि शहर से रोजाना 110 टन कूड़ा निकल रहा है। ईओ डॉ.मणिभूषण तिवारी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू हो चुका है। जो खाद बनाई जा रही है, उसे बेचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें