फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: खिरनी से केसरपुर चौराहे तक निर्माण कार्य तेज

Tue, 18 Nov 2025 01:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
संभल में गवां मार्ग पर केसरपुर चौराहे पर बनाया गया गोल चक्कर। संवाद
विज्ञापन
संभल। खिरनी से केसरपुर तिराहे तक पीडब्ल्यूडी की ओर से मार्ग चौड़ीकरण का काम तेजी से कराया जा रहा है। करीब 70 प्रतिशत काम हो चुका है। मार्ग चौड़ीकरण प्रोजेक्ट की लागत करीब 30 करोड़ रुपये है। काम पूरा होने से लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

संभल से गवां की तरफ जाने वाला मार्ग चौधरी सराय लेकर खिरनी तिराहे के बाद संकरा होने की वजह से सफर के दौरान वाहन चालकों को परेशानी होती है। हादसे का अंदेशा भी बना रहता है।
पीडब्ल्यूडी ने समस्या का समाधान कराने के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया। जिसमें खिरनी तिराहे से केसरपुर चौराहे तक करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क डाली जानी है। सड़क को 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जाना है। इस प्रोजेक्ट पर 30 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। वन विभाग ने मार्ग चौड़ीकरण में बाधा बने पेड़ों को कटवाया। जिसके बाद पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण शुरू कराया। वर्तमान में काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसरपुर चौराहे पर गोल चक्कर भी बन चुका है। जिससे वाहनों को निकलने में आसानी होगी। वहीं मार्ग का चौड़ीकरण पूरा होने पर लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें