फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब होने से 20 हजार की आबादी में छाया अंधेरा,आठ घंटे बाद मिली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर खराब होने से शनिवार की रात आठ बजे शहर के छह मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इस बीच 20 हजार की आबादी को भीषण गर्मी में परेशान रही। रविवार सुबह करीब आठ घंटे बाद आपूर्ति मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे फव्वारा चौक पर लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से छह मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। सूचना मिलने पर टीम के साथ पहुंचे विद्युत निगम के एसडीओ प्रथम अजय कुमार शुक्ला ने ट्रांसफार्मर चेक कराया। काफी प्रयास के बाद भी ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हुआ। इसके बाद अन्य वर्कशॉप से दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाने को कोशिश की गई। दूसरा ट्रांसफार्मर आने पर रविवार सुबह चार बजे आपूर्ति सुचारु की गई। इस बीच आठ घंटे करीब 20 हजार की आबादी परेशान रही।
आपूर्ति न होने से सहरी के समय हुई परेशानी
चंदौसी। ट्रांसफार्मर खराब होने से आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। जिससे रोजेदारों को सहरी के समय बिजली गुल होने पर बेहद परेशानी हुई। रोजेदारों को अंधेरे में ही सहरी के लिए भोजन बनाना पड़ा। रविवार की सुबह विद्युत आपूर्ति सुचारु हुई, तब जाकर राहत महसूस की।
विज्ञापन

फव्वारा चौक पर लगे ट्रांसफार्मर में दो फैस नहीं निकल रहे थे। काफी प्रयास के बाद ठीक नहीं होने पर दूसरा ट्रांसफार्मर मंगाया गया। दूसरा ट्रांसफार्मर आने में समय लग गया। इसके बाद रविवार की सुबह चार बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
विज्ञापन

अजय कुमार शुक्ला, एसडीओ प्रथम, विद्युत वितरण खंड, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें