फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ब्रेक डाउन के चलते पांच घंटे गुल रही करीब पांच सौ घरों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। ब्रेक डाउन के चलते नगर के पांच सौ घरों की बिजली गुल हो गई। इससे रात के समय करीब पांच घंटे तक गली-मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

सोमवार की रात एक बजे करीब नगर में टाउन वन के मोहल्ला फैक्टरी काॅलोनी समेत डीएम आवास रोड, ईदगाह काॅलोनी व मोहल्ला कुरेशियान समेत नारायन टोला के कुछ इलाके में स्थित करीब पांच सौ घरों की बिजली गुल हो गई। पहले तो कुछ देर तक उपभोक्ताओं ने इंतजार किया। बाद में बिजलीघर पर जानकारी करने पर सामने आया कि डीएम आवास रोड पर पोल पर लगे इंसुलेटर से तार टूटने से विद्युत सप्लाई बाधित हो गई। सुबह छह बजे के करीब फाल्ट ठीक के बाद इन इलाकों की विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें