फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंडी समिति में बिजली के खंभे से करंट लगने से आढ़ती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल की मंडी समिति में बिजली के पोल से करंट लगने के कारण आढ़ती की मौत हो गई। हादसे के बाद आढ़तियों व पल्लेदारों ने अपना काम बंद कर दिया। उनका कहना है कि मंडी समिति में विद्युत तार जर्जर हैं और टूटकर गिरते रहते हैं। कई बार इसकी शिकायत मंडी प्रशासन को की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं होती। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के लिए शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला दीपा सराय निवासी सजीउर्रहमान उर्फ सज्जू (35) पुत्र मोहम्मद उमर की कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति में अनाज की आढ़त है। मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब वह चबूतरे पर बनी अपनी आढ़त पर बैठे थे। जैसे ही वह किसी काम से जाने के लिए चबूतरे से नीचे बिजली के खंभे को पकड़कर उतरे तो खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और वह गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य लोग दौड़कर वहां पहुंचे और उन्हें उठाकर आनन-फानन संभल के निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आढ़तियों ने मंडी प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाकर अपनी आढ़तें बंद कर दीं। उनका कहना है कि जर्जर तार हैं और आए दिन टूटते रहते हैं। कई बार शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं होती है।
आढ़तियों की ओर से कोई तार टूटने की कोई भी शिकायत नहीं की गई थी। अगर शिकायत मिलती तो उसे ठीक कराया जाता। पहले भी एक खंभा गिर गया था तो उसकी भी मरम्मत कराई थी। तरूणा सिंह, सचिव, मंडी समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें