सोमवती अमावस्या पर राजघाट गंगा में स्नान करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
सोमवती अमावस्या के अवसर श्रद्घालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान करने के बाद पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। सोमवार के दिन सोमवती अमावस्या के विशेष पर्व पर श्रद्घालुओं ने हवन कराया और प्रसाद बांटा। इस दौरान गंगा तट मां गंगा के जयकारों से गूंज उठे।
राजघाट गंगा तट पर सोमवार की सुबह चार बजे से श्रद्घालुओं पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। गंगा स्नान के लिए शुभ मुहूर्त कही जाने सोमवती अमावस्या के पर्व पर श्रद्घालुओं ने गंगा में स्नान कर पूजा अर्चना की। मां गंगा की आराधना कर हवन-पूजन किया। श्रद्घालुओं ने पूर्वजों के नाम की भगत बजवाई।
सुबह दस बजे तक श्रद्घालुओं ने भीड़ ने विकराल रूप ले लिया। दोपहर दो बजे तक श्रद्घालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा जिसके बाद श्रद्घालुओं की संख्या में कमी आने लगी। गंगा तट पर पहुंचे श्रद्घालुओं ने गंगा तट किनारे मेले में खरीदारी कर लुप्त उठाया। महिला श्रद्घालुओं ने अपने जरूरत के सामान खरीदे और बच्चों को खिलौने खरीदवाए। अपने निजी वाहनों के अलावा बसो व टेंपो के द्वारा गंगा तट पहुंचे श्रद्घालुओं का शाम को लौटने का सिलसिला आरंभ हुआ। शाम को गंगा तट पर आरती हुई।