बहजोई। तेज आंधी व बारिश के चलते नगर व ग्रामीण अंचलों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे उपभोक्ताओं के जरूरी काम-काज प्रभावित रहे। मंगलवार को दोपहर बाद करीब चार बजे तेज आधी व बारिश के चलते बहजोई बिजलीघर से जुड़े नगर व ग्रामीण फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पहले तो उपभोक्ताओं ने कुछ देर तक इंतजार किया, लेकिन जब देर अधिक होने पर उपभोक्ताओं ने बिजलीघर पर संपर्क किया। तब सामने आया कि आंधी व तेज बारिश से गांव पुरा स्थित ट्रांसमिशन से बहजोई बिजलीघर के बीच फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इसके अलावा नगर में भी कई विद्युत पोल पर फाल्ट हो गया। विद्युत अधिकारियों के मुताबिक, फाल्ट की तलाश की जा रही है। मिलने के बाद फाल्ट ठीक कर दिया जाएगा और बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी। वहीं, रात पौने दस बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। संवाद