फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बिना वैकल्पिक मार्ग बन रही आरसीसी सड़क, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में बिना समुचित वैकल्पिक व्यवस्था के आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इस कारण बार-बार जाम लग रहा है। लोग इस जाम में फंस रहे हैं। जिससे वे परेशान हैं।
विज्ञापन

दरअसल, संभल-चंदौसी मार्ग पर गांव मोहम्मदपुर टांडा में डामर के बजाय अब ऊंची आरसीसी सड़क बनाई जा रही है। करीब एक माह से काम चल रहा है लेकिन गति धीमी है। वहीं, पीडब्ल्यूडी को इसके निर्माण से बार-बार सड़क टूटने का स्थायी समाधान मिलने का उम्मीद है। लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर बार-बार लंबा जाम लग रहा है। वाहन फंसकर रह जाते हैं। सबसे ज्यादा समस्या संभल से चंदौसी न्यायालय जाने वाले लोगों को हो रही है, क्योंकि उन्हें जल्दी में जाना होता है लेकिन इस जाम में फंसकर रह जाते हैं।
स्थानीय निवासी और यात्री आसपास के वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने को मजबूर हैं, जिससे अधिक समय और पेट्रोल खर्च हो रहा है। लोगों का कहना है कि काम के चलते ट्रैफिक डायवर्जन ठीक से न होने के कारण आपातकालीन स्थितियों में लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। उनकी मांग है कि इसका कोई समाधान निकाला जाए, ताकि समस्या भी पैदा न हो और काम भी पूरा हो जाए। ज्यादा काम रात्रि में तेजी से कराया जाए।
विज्ञापन

कहीं भी आरसीसी रोड बनने के बाद एक सप्ताह तक कोई वाहन चलता है। यदि खोला गया तो समस्या हो जाएगी। दूसरा कारण यह भी है कि फुटपाथ नहीं है। निर्माण कार्य जल्दी कराते हुए समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन

-सुनील प्रकाश, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें