हिमाचल के बद्दी में रहकर फैक्टरी में काम कर रही उत्तर प्रदेश संभल जिले के बनियाठेर के गांव मंगलपुरा की महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पति महिला के पास से बच्चे लेकर गांव मंगलपुरा आ गया है। महिला ने तहरीर देकर कार्रवाई कराने व बच्चों को उसके सुपुर्द करने की मांग की है।
बनियाठेर क्षेत्र के गांव मंगलपुरा निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब आठ-नौ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता था। उसने दो बच्चे हैं। पति मारपीट करता है और घर से निकालने की धमकी देता है। करीब पांच माह पहले वह और उसका पति हिमाचल के बद्दी में नौकरी करने गए थे। आरोप है कि करीब एक सप्ताह उसके पति ने बद्दी के ही एक व्यक्ति से 20 हजार रुपये उधार लिए। इसके बाद शराब पीकर उसके साथ मारपीट की।
उसके दोनों बच्चों को लेकर अपने गांव मंगलपुरा आ गया। उसके वापस आने पर पति जान से मारने की धमकी देता है। उधर बद्दी का व्यक्ति उधारी के पैसों का तकादा करता है। महिला ने पति से अपनी जान को खतरा बताया है। साथ ही आरोपी के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दोनों बच्चों को उसकी सुपुर्दगी में दिलाने की मांग की है।