फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मौसम खराब होने के कारण मुरादाबाद तक नहीं आ सका रामभद्राचार्य का हेलीकॉप्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। श्रीरामकथा के आयोजक सेवानिवृत्त डीआईजी शिवकुमार वाष्र्णेय ने बताया कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज हेलीकॉप्टर से मुंबई गए हुए थे। वापसी में जगद्गुरु मुंबई से दिल्ली तक पहुंच गए थे। दिल्ली से मुरादाबाद तक आते समय मौसम खराब हो गया और जगद्गुरु का हेलीकॉप्टर वापस दिल्ली लौट गया। अब रात तक जगद्गुरु के बहजोई पहुंचने की संभावना है। मंगलवार को सुबह जगद्गुरु श्रद्धालुओं को दर्शन व दीक्षा मंत्र देंगे। उन्होंने कहा कि कृष्ण नगरी बहजोई में भव्य श्रीराम कथा सुनने आए श्रोता काफी उत्साहित रहे। श्रोताओं में खासा धैर्य दिखाई दिया। बाद में जगद्गुरु के श्रीराम कथा के बखान के लिए कथा स्थल तक न पहुंचने की जानकारी हुई, तो महाआरती कराकर प्रसाद वितरण कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें