फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किशोर से विवाद होने पर आरोपियों ने किया पर पथराव, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। पॉवर हाउस कालोनी में किशोर के साथ कहासुनी के बाद आरोपियों ने घर पथराव कर दिया। जिसमें किशोर के चाचा-चाची सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी कर घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी जा रही थी।
विज्ञापन

पॉवर हाउस कालोनी निवासी फारुख का 14 वर्षीय पुत्र आकिल शनिवार की शाम चार बजे मोहल्ला हाता में ईद पर लगे मेले में गया था। मेले में आकिल का कुछ युवकों से विवाद हो गया। जिसे वहां मौजूद लोगों ने समझा-बुझा कर शांत करा दिया। इसके बाद आकिल अपने घर आ गया। जबकि आकिल का पीछा करते हुए आरोपी कुछ युवक उसके घर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने परिजनों के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र होेने पर आरोपियों ने आकिल के घर पर पथराव कर दिया। घटना में आकिल के चाचा नूर मोहम्मद व चाची शबनम सहित एक रिश्तेदार घायल हो गए। लोगों के जुटने पर आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंच परिजनों से जानकारी की। पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें