फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शराब के नशे में धुत युवक ने मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शनिवार दोपहर लगभग एक बजे शराब के नशे में एक युवक ने पहले बदायूं चुंगी पर दुकानदारों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर हंगामा मचाया। इसके बाद वह कब्रिस्तान रेलवे फाटक पर पहुंच गया, जहां मालगाड़ी गुजरने के लिए फाटक को बंद किया गया था। शराबी युवक फाटक के बीचों-बीच खड़ा होकर हंगामा करने लगा, उसका वीडियो बनाकर लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस दौरान फाटक पर तैनात होमगार्ड और रेलवे कर्मचारी भी केवल मूक दर्शक बने रहे। ट्रेन को आता देख लोगों ने शराबी को फाटक के बीच से हटाया। ट्रेन गुजरने के बाद फाटक खुला तो शराबी युवक अपने आप चला गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें