फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर सड़क हादसे में घायल हुईं गांव ठिलूपुरा की निवासी कमलेश (45) की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू की है। यह घटना 24 सितंबर की है। कमलेश के पति कमल सिंह ने बताया कि वह खग्गूपुरा में बैंक से रुपये निकालकर बाइक से घर जा रहे थे। संभल-हसनपुर मार्ग पर बाईपास तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कमलेश गंभीर रूप से घायल हुईं थी। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा था। शनिवार सुबह सात बजे कमलेश की मौत हो गई। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतका की मौत से नकुल, अमन, सुमित और खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें