फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मंडलभर के ड्रग विभाग के अधिकारी लेंगे कार्यक्रम में हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम 5 अप्रैल को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम में मंडल भर के ड्रग विभाग के अधिकारी एवं केमिस्ट हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारी के लिए जिम्मेदारी सौंपी गईं।
विज्ञापन

नगर के वार्ष्णेय मेडिकल स्टोर पर हुई केमिस्ट एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि 5 अप्रैल मुरादाबाद रोड पर स्थित एक पैलेस में केमिस्ट जागरूकता कार्यक्रम होगा। जिसमें ड्रग विभाग के अधिकारियों के समक्ष केमिस्टों की समस्याएं रखी जाएंगी और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अध्यक्ष अवधेश कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि कार्यक्रम में सभी मेडिकल लाइसेंस धारक केमिस्ट हिस्सा लेंगे। उन्होंने केमिस्टों को कई जिम्मेदारियां सौंपी। राहिल भारतीय ने कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। अंकुश त्यागी ने कहा कि कार्यक्रम में केमिस्टों की समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों का मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रियरत्न आर्य और संचालन अजय कुमार शर्मा ने किया। इस दौरान श्याम शरण शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, योगेंद्र नाथ, शाहनवाज, नसीम, मंजर उल हक व अतुल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें