फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कार ने दंपती की बाइक को टक्कर मारी, पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र में संभल-हसनपुर मार्ग पर गांव रंपुरा जट के नजदीक बेकाबू कार ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें अमरोहा के गांव हरियाना निवासी रागिब (45) की मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी तबस्सुम को चोट आई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए अमरोहा जिला अस्पताल भेज दिया है। परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे संभल की ओर से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आई कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अमरोहा के जिला अस्पताल भेजा। जहां रागिब को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि दंपती किसी काम से संभल के सिरसी गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हुए हैं। मृतक अपने पीछे तीन बेटे व एक बेटी को छोड़ गया है। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें